Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। महिला ने अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड किया था। बच्चे नहीं होने के कारण सुसरालवाले उसे टॉर्चर करते थे। तुंगा थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर शुक्रवार को सुसरालवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

हेड कॉन्स्टेबल रमेश ने बताया- मृतका ममता मीना (36) कोटखावदा के द्वारकापुरा की रहने वाली थी। तुंगा के दनाउ कलां में रहने वाले होमगार्ड जवान गोविन्द नारायण से साल-2008 में शादी हुई थी। 8 जुलाई को दोपहर ममता ने अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

दोपहर करीब 1 बजे सुसरालवालों के कमरे में बुलाने जाने पर वह फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने फंदे से शव को नीचे उतार बरामदे में रख दिया। सुसाइड की सूचना पर तुंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने CHC बस्सी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सुसरालवालों ने की है हत्या

मृतका के भाई सुरेश कुमार ने तुंगा थाने में पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि शादी के काफी समय बाद भी बच्चे नहीं होने को लेकर ममता को ससुरालवाले टॉर्चर करते थे। सुसरालवालों के टॉर्चर से वह काफी परेशान थी।

पिछले 2-3 साल से पति गोविन्द नारायण शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। सुरेश का आरोप है कि सुसरालवालों ने बहन की हत्या कर दी। वह ममता के सुसाइड करने की बता रहे हैं। पुलिस की ओर से शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *