Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जसरासर से सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए शुक्रवार रात श्रद्धालुओं का एक जत्था चित्तौड़गढ़ रवाना हुआ। जसरासर क्षेत्र के पारीक चौक से रात 8:15 बजे यह जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ निकला।

खेमाराम मदेरणा ने बताया कि यह यात्रा दो दिवसीय रहेगी। श्रद्धालु शनिवार सुबह सांवलिया सेठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे मेहरानगढ़ किला भी देखेंगे और पुष्कर में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। पूरे माहौल में धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

मांगीलाल मदेरणा और सत्यनारायण तिवाड़ी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी श्रद्धालुओं ने सांवलिया सेठ का जयघोष करते हुए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस धार्मिक यात्रा में फ़रसराम मास्टर, गजानंद तिवाड़ी, बजरंग लाल तिवाड़ी, तोलाराम खाती, गुंजन तिवाड़ी, पिंकी तिवाड़ी, सागरमल तिवाड़ी, हनुमान खाती और नानक खाती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *