Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सरदारशहर । SHO धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने सरदारशहर थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला । थाने में जॉइनिंग के साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की इस अवसर पर साफा और पुष्प कुछ भेंटकर ओर मालाएं पहनाकर समाजसेवी नरेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया गए। इस दौरान नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने थाना अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कामना की। नव नियुक्त थाना अधिकारी ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और जनसहयोग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा तथा अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस अवसर पर अनिलराव ,मदन सिंह पंवार,ईश्वरसिंह,इंदरसिंह आसासर,उम्मीद सिंह बजरंग सिंह बेजासर,नारसिंह पवार,किशनसिंह भाटी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *