तारानगर | विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले काफी समय से गहराए पेयजल संकट को लेकर सोमवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने पीएचईडी अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पिछले 15-20 दिनों से गांवों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। जहां पानी आ भी रहा है, वहां पानी का प्रेशर बहुत ही कम है। गर्मी के बीच ग्रामीण और उनके मवेशी पर्याप्त पेयजल सप्लाई नहीं आने से परेशान हैं। अगर विभाग ने जल्द समस्या का समाधान नहीं करवाया तो संघ की ओर से आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। तहसील अध्यक्ष महावीर गुगड़, तहसील प्रभारी डॉ. अंकुर कुलेरी आदि मौजूद रहे।
