लॉयंस क्लब चूरू की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम को दादाबाड़ी में हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने सेवा व समर्पण का संकल्प लिया। निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों व क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। सुनील रंजन टकणेत ने ध्वज वंदना, विश्व शांति के लिए मौन प्रार्थना व राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में एमजेएफ डीएमसीसी पूर्व प्रांतपाल गोविंद शर्मा ने क्लब के दो नए सदस्यों को शपथ दिलाई तथा मुख्यवक्ता के रूप में लॉयंस की सेवा भावना, नेतृत्व, सदस्यता विस्तार व सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रेरणादायी बताया। एमजेएफ डीएमसीसी व पूर्व प्रांतपाल रोशन सेठी ने शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि उनका कार्यकाल सेवा, संवेदना, सहभागिता व सतत विकास की भावना पर आधारित रहेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, नेत्र जांच शिविर, शिक्षा, स्कूली छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास व कॅरिअर मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में एमजेएफ श्रवण केजरीवाल, रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ अनुराग शर्मा, जोन चेयरपर्सन बबीता कुमावत, पूर्व प्रांतीय सचिव प्रदीप शेरेवाला ने भी विचार व्यक्त किए।
संचालन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रथम उपाध्यक्ष ताराचंद प्रजापत, द्वितीय उपाध्यक्ष मनोज जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष मुकुल सिगतिया, सचिव महेन्द्र धानुका, सह सचिव आबिद खान, कोषाध्यक्ष राजीव चाहर, सह कोषाध्यक्ष अशोक जांगिड़, टेमर कमल जांगिड़ तथा टेल-ट्वीस्टर शंकरलाल सैनी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इनके अलावा निदेशक मंडल में प्रमोद सगतानी, दीनदयाल सैनी, महेन्द्र राजगढ़िया व पवन जांगिड़ ने भी शपथ ली। क्लब प्रशासनिक व समिति चेयरपर्सन के रूप में सुनील रंजन टकणेत, चन्द्रप्रकाश खत्री, बालकिशन राजगढ़िया, शैलेन्द्र माथुर व रामचन्द्र राजोतिया ने भी अपने दायित्व को पूरा करने की शपथ ली। उपस्थित क्लब पदाधिकारी। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि।
