Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के ढाढरिया बणीरोतान गांव में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे युवकों को टोकना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। युवकों के परिजनों ने महिला पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना उस समय हुई जब हिमांशु (23) ने शराबियों की हरकतों पर उनके परिजनों को शिकायत की। इससे भड़के ओम सिंह और भानी सिंह ने हिमांशु पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। घायल विवाहिता को देर रात परिजनों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।

घटना की सूचना मिलने पर रतननगर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल विवाहिता हिमांशु से घटना की जानकारी ली और उसके पर्चाबयान दर्ज किए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता की सीटी स्कैन सहित अन्य जांचें भी करवाई हैं। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता हिमांशु ने आरोप लगाया है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज और झगड़ा करते रहते हैं। इस बार जब उन्हें रोका गया, तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *