Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू जिले के राजगढ़ में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। युवक को फोन कर होटल पर बुलाया गया। इसके बाद उस पर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद आरोपियों सहित अन्य 3-4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

काम से होटल पर बुलाया था

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि चिमनपुरा निवासी अनिल जाट (27) ने बताया-11 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे रतनपुरा निवासी सुरेंद्र जाट ने उसे किसी काम के बहाने से होटल बुलाया था। अनिल जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरकर होटल पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सुरेंद्र, विक्रम, राजेश उर्फ राजन, अंतर सिंह उर्फ सोनू, विजय पूनिया, अनिल श्योराण, राजवीर कसवा और 3-4 अन्य लोगों ने उस पर लोहे की पाइप, रॉड और लाठियों से हमला कर दिया।

बस स्टैंड के पास छोड़कर आरोपी फरार

पीड़ित अनिल जाट के अनुसार, इस हमले में उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी उसे सुरेंद्र की गाड़ी में डालकर मुंडी बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। बाद में, आरोपियों ने घटना की जानकारी अपने परिचित हरीश को दी। हरीश मौके पर पहुंचा और घायल अनिल को राजगढ़ के श्रीनाथ अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही पुलिस को सूचना दी।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *