Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव सिरसला में एक सरकारी टीचर ने अपने खेत में बने झोपड़े में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान प्रदीप सहारण (35) के रूप में हुई है, जो पाली जिले में कार्यरत थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे।

पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और दूधवाखारा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

दूधवाखारा पुलिस थाने के रीडर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मोहनलाल ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप सहारण शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को पहले खेत और फिर चूरू जाने की बात कही थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान प्रदीप अपने ही खेत में बने झोपड़े में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही खेत में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *