Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

‘हरित राजस्थान अभियान’ के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, मेलूसर बिकान में पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूलके लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रिंसिपल महेश कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते भूजल स्तर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताया।

इको क्लब प्रभारी जयचंद कड़वासरा ने बताया – पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ वर्षा चक्र को संतुलित रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे की जिम्मेदारी ले, तो ‘हरित राजस्थान’ का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य हेमंत सैनी, प्रभा पारीक, सरिता, विनोद कुमार, सुलोचना रणवा, बाबूलाल पारीक, रामलाल, मोहनलाल, देवीलाल, गौरीशंकर, जयचंद चिनिया, रोहिताश सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *