Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सादुलपुर के राजकीय बनारसी देवी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में छात्राओं की सुविधा के लिए तीन निशुल्क वैन सेवा शुरु की गई है। भामाशाह श्रीवर्धन मोहत्ता ने शनिवार को इन वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं को छात्रावास से विद्यालय तक आने-जाने की सुविधा प्रदान करेगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष मंगतूराम मोहत्ता की प्रेरणा और विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता पूनिया के आग्रह पर यह व्यवस्था की गई है।

माल्यार्पण कर किया स्वागत

वैनों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में विद्यालय के एसएमसी सदस्यों और स्टाफ ने श्रीवर्धन मोहत्ता का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने इस पहल के लिए भामाशाह का आभार भी व्यक्त किया।

शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद

कार्यक्रम में प्रेरक मंगतूराम मोहत्ता और प्राचार्य प्रताप सिंह राठौड़ का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजवीर सिंह, भतेरी देवी, सुरैया, विक्रम सिंह पूनिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनीता पूनिया ने श्रीवर्धन मोहत्ता और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *