Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सरदारशहर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर की करीब 62 हजार कार्यकर्ता नियमितीकरण, बकाया भुगतान और मानदेय संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सरदारशहर में कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय से लेकर एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार पर लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुल्हरी और कमलेश मुहाल ने बताया कि नियमितीकरण सहित उनकी विभिन्न मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से प्रदेशभर की 62 हजार कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का लाभ समेत अन्य मांगें रखी

संघ की प्रमुख मांगों में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का लाभ, विभाग के सभी लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण और मानदेय संबंधी विसंगतियों का समाधान शामिल है।

संघ की जिला अध्यक्ष मंजू कुमारी नाई ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अंजू गोस्वामी और कौशिल्या रूहिल ने भी कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा है।

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में मंजू कुमारी नाई, सरोज कुल्हरी, कमलेश मुहाल, दुर्गा जेदिया, तुलछी सेवदा, मघीदेवी, गायत्री देवी, सीता मेघवाल, मीनाक्षी गोस्वामी, रतनकंवर, मंजू देवी, सुमित्रा, चंपा देवी, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *