चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में एक नवजात का शव कुत्ते के मुंह में मिला। यह घटना रैयाटुंडा गांव के एक खेत में सामने आई है। ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय एक कुत्ते को कुछ मुंह में दबाए देखा। पास जाने पर पता चला कि वह नवजात था। ग्रामीणों ने नवजात को कुत्ते से छुड़वाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसके चेहरे को नोच चुके थे।
डीएनए सैंपल से होगी पहचान सूचना मिलने पर साहवा थाना के एएसआई सुल्तान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और नवजात का शव कब्जे में लिया। एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि नवजात के शव को साहवा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पहचान करने के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवजात को किसने और कब फेंका, इसकी जानकारी जुटाने के लिए आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है।
