Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सरदारशहर थाना पुलिस ने सवाई सांवल गांव में ऑनलाइन साइबर ठगी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 38 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, 23 क्यूआर कोड, चेकबुक और हिसाब-किताब के रजिस्टर सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपए के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं।

सूचना पर मकान में दबिश दी

थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सवाई सांवल गांव में विकास के मकान में कुछ लोग संगठित होकर ऑनलाइन साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। सूचना का सत्यापन करने के बाद दबिश दी और छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ये आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में नागौर निवासी देवेंद्र सिंह (26), वार्ड-2 निवासी जितेश भार्गव (31), पाली निवासी दीपक पांडे (19), नागौर निवासी महेश कुमार राजपुरोहित (32), बिहार निवासी देवव्रत (22) और सवाई छोटी निवासी गणेश सिंह (51) शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सरगना विकास कुमार राजपुरोहित पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ऑनलाइन माध्यम से लोगों को झांसे में लेता था। वे पीड़ितों के बैंक खातों से राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर करते थे। बरामद मोबाइल, लैपटॉप, क्यूआर कोड, चेकबुक और रजिस्टरों में करोड़ों रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *