Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सरदारशहर में वाल्मीकि महासभा और सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। यह प्रदर्शन सफाईकर्मियों को उनके मूल कार्य पर वापस भेजने की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुछ सफाईकर्मी सफाई कार्य के बजाय नगर परिषद कार्यालय में बाबूगिरी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों के मूल कार्य से हटने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप, अन्य सफाई कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया-इस संबंध में नगर परिषद प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने तीन दिन पहले प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। मांगों पर सुनवाई न होने के कारण सोमवार से यह आंदोलन शुरू किया गया है।

सफाई कर्मचारियों को मूल काम में लगाने की मांग

सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य जितेंद्र जेदिया ने आरोप लगाया कि जितेंद्र सैनी, कपिल भाट, संदीप भाट, संजय मेहला, पवन भाट, मदन मीणा, विनोद मीणा और हरिहर सैनी सहित कुछ कर्मचारी सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्हें अन्य कार्यों में लगाया गया है। संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक इन कर्मचारियों को उनके मूल सफाई कार्य पर वापस नहीं लगाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर परिषद प्रशासन ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में जितेंद्र जेदिया, अमिताभ चांवरिया, विक्रम लावा, राजकरण लावा, लालचंद, राकेश, शिव चांवरिया, लाखन, मनोज सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि महासभा के सदस्य मौजूद रहे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *