चूरू

17 लाख की साइबर-ठगी कर स्टूडेंट्स के खातों में मंगवाए-रुपए:चाय की थड़ियों पर छात्रों को कमीशन का लालच देकर लेते अकाउंट डिटेल, दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर में पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के बैंक खातों की जांच में साइबर पोर्टल नंबर 1930 पर 13 अलग-अलग साइबर शिकायतें दर्ज मिली थीं। इनमें करीब 17 लाख रुपए की ठगी के रुपए आए थे। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। उनके बैंक खातों में करीब 5 लाख रुपए की राशि फ्रीज कराई है विशेष अभियान ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया- जांच में सामने आया कि आरोपी जयपुर के पॉश इलाकों में चाय की थड़ियों पर बैठकर स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को कमीशन का लालच देते थे। इसके बदले स्टूडेंट्स के बैंक खाते किराए पर लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर 19 जुलाई को दो आरोपी अरिहंत जैन (19) निवासी शांतिनगर दुर्गापुरा और युवराज सिंह उर्फ युवी (20) निवासी मानसरोवर को गिरफ्तार किया।

एटीएम से रुपए निकाकर आरोपियों तक पहुंचाते

आरोपी म्यूल अकाउंट वाले खातों में आए रुपयों को एटीएम से निकालकर गिरोह के मुख्य आरोपियों तक पहुंचाते थे। ताकि साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज होने से पहले रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर ट्रेसिंग से बचाया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिप्रापथ थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

‘आपका मोबाइल फिर से आपका’ अभियान में 519 मोबाइल बरामद

वहीं जयपुर साउथ पुलिस के विशेष अभियान ‘आपका मोबाइल फिर से आपका’ के तहत CEIR पोर्टल की मदद से 519 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने ये मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं।

5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी राशि होल्ड

साल 2026 में जुलाई तक साइबर पोर्टल की सहायता से 5 करोड़ 3 लाख 83 हजार 876 रुपए की संदिग्ध राशि होल्ड कराई गई है। वहीं 26 लाख 96 हजार 69 रुपए पीड़ितों के खातों में रिफंड कराए गए। इसके अलावा साल 2025-26 के दौरान जयपुर दक्षिण पुलिस ने करीब 18 हजार साइबर शिकायतों का निस्तारण किया।

5,500 से अधिक लोगों को किया साइबर जागरूक

साइबर अपराध की रोकथाम के लिए साइबर सेल जयपुर दक्षिण ने विशेष जागरूकता अभियान चलाते हुए 20 स्कूलों और कॉलेजों सहित विभिन्न स्थानों पर 5,500 से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जागरूक किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago