सीकर

नीमकाथाना में देर रात बारिश, कई इलाकों में जलभराव:शाहपुरा रोड पर पानी भरा, आज बारिश का येलो अलर्ट जारी

नीमकाथाना शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात से झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। निर्माणाधीन सड़कों पर पानी भरने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

37 एमएम बारिश दर्ज

बारिश का ये दौर सोमवार देर रात शुरू होकर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, देर रात 30 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सोमवार दोपहर को भी 7 एमएम बारिश हुई थी। लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमस व गर्मी से राहत मिली।बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों और कई कॉलोनियों में पानी भर गया। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई हुई। विशेष रूप से, शाहपुरा रोड पर निर्माणाधीन सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा फिलहाल नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों में काले घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago