Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर में दोस्ती कर 7वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। मम्मी-पापा के खाने में नाबालिग छात्रा से नींद की टेबलेट डलवाकर आरोपी ने रात में मिलने बुलाया। शादी करने के बहाने धोखे से किडनैप कर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने फरार आरोपी को अरेस्ट कर सोमवार को जेसी भेज दिया। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 12 साल की लड़की के साथ रेप हुआ। वह प्राइवेट स्कूल में 7वीं क्लास की स्टूडेंट है। वह कॉलोनी में स्थित एक शॉप पर खरीदारी करने जाया करती थी। खरीदारी के दौरान वह शॉपकीपर लड़के के कॉन्टैक्ट में आ गई। बातचीत के दौरान आरोपी शॉपकीपर ने उससे दोस्ती कर ली।

नींद की टेबलेट देकर भेजा घर

आरोप है कि 3 जून की शाम नाबालिग स्कूल छात्रा खरीदारी करने शॉप पर गई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे नींद की टेबलेट देकर मम्मी-पापा की सब्जी में मिलाने के लिए कहा। उसके कहे अनुसार नाबालिग स्कूल छात्रा ने टेबलेट सब्जी में मिला दी। खाना खाने के बाद परिजन अपने कमरे में सो गए। देर रात नाबालिग को मिलने के बहाने आरोपी ने घर के बाहर बुला लिया।

झूठी शादी, होटल में रेप

घर के पास मिलने पहुंचने पर नाबालिग को शादी करने की कहकर बाइक पर बैठाकर किडनैप कर ले गया। सवाई माधोपुर के खंडार में एक मंदिर में ले जाकर झूठी शादी करने का ढोंग रचाया। उसके बाद पास ही एक होटल में रूम लेकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया।

लड़की को छोड़ भागा

अगले दिन सुबह लड़के को उसके परिजनों ने कॉल कर पूछा। लड़की के घरवालों को पता चलने की बताने पर नाबालिग को छोड़कर आरोपी भाग गया। पुलिस की ओर से नाबालिग को ढूंढ जयपुर लाने पर मेडिकल करवाया गया। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने पर उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पिछले एक महीने से फरारी के लिए ठिकाने बदल रहे आरोपी को सोमवार तड़के दबिश देकर पुलिस टीम ने धर-दबोचा।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *