चूरू

चूरू में स्टंटबाजी पर पहली FIR, युवक गिरफ्तार:पावर बाइक जब्त, सड़क को बनाया था स्टंट ट्रैक

चूरू शहर में पावर बाइक से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ा। कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर आमजन की जान जोखिम में डालने के आरोप में तारानगर निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली। कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से एक युवक शहर की विभिन्न सड़कों पर तेज रफ्तार में पावर बाइक चलाकर खतरनाक स्टंट कर रहा था। उसकी इन हरकतों से सड़क पर चल रहे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की पहचान की। जांच के बाद आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि चूरू शहर में यह पहला मामला है, जिसमें सड़क पर स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब केवल चालान ही नहीं, बल्कि यदि किसी की लापरवाही से आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है तो उनके विरुद्ध आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सड़कें स्टंट करने की जगह नहीं हैं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago