चूरू

पालतू-कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाला गिरफ्तार:भोपाल में क्राइम के बाद हुआ था फरार, जयपुर में वारदात की प्लानिंग कर रहा था

जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस ने भोपाल में पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाले वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहरुख कुरैशी को झोटवाड़ा क्षेत्र से एक अवैध देशी कट्टे के साथ उस समय पकड़ा गया, जब वह अपने साथियों के साथ नई वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, भोपाल की डकैती सहित अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को शाहरुख कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भोपाल के एक रिहायशी इलाके में हथियारों के बल पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। वारदात से पहले बदमाशों ने घर की सुरक्षा में मौजूद पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर शांत किया, जिससे वे भौंक न सकें। इसके बाद हथियारों के दम पर घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस मामले में आरोपी मध्यप्रदेश पुलिस को लंबे समय से वांछित था।

जयपुर में वारदात की प्लानिंग कर रहा था आरोपी

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- फरारी के दौरान आरोपी ने झोटवाड़ा क्षेत्र में किराये का कमरा ले रखा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर जयपुर में भी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध हथियार के साथ दबोचा

21 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया गया है।

आधा दर्जन से ज्यादा केस हैं दर्ज

झोटवाड़ा थाना प्रभारी रायसल सिंह ने बताया- शाहरुख कुरैशी शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, डकैती सहित करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी की पहचान शाहरुख कुरैशी (30) पुत्र इदरीश कुरैशी, निवासी फिजा कॉलोनी, निशातपुरा, भोपाल (मध्यप्रदेश), वर्तमान में नागल पुलिया, झोटवाड़ा स्थित किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य फरार साथियों और संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

लांपुवा में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन:एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने किया शुभारंभ, 12 पुलिसकर्मी तैनात होंगे

रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के लांपुवा गांव में बुधवार शाम को एक नई पुलिस चौकी…

16 hours ago

सादुलपुर में करंट लगने से किसान की मौत:खेत जाते समय हुआ हादसा, बारिश के पानी से बचने के लिए पोल के पास जाते ही चपेट में आया

राजगढ़ थाना क्षेत्र के थानमठुई गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय…

16 hours ago

पुरानी पाइप लाइन से जोड़ी नई लाइन, ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया

चूरू | मोतीसर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के…

16 hours ago

NEET पेपर लीक, फ्री ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन:किसानों ने पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को चूरू में किसानों ने विरोध प्रदर्शन…

16 hours ago