चूरू

RAS अफसर ने लिखा-बच्चों के प्रोटेस्ट को बदनाम मत करो:इनको तो डिमांड करना भी नहीं आता; पेपरलीक करने वालों को 7 दिन में फांसी दी जाए

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में स्टूडेंट के विरोध प्रदर्शन पर RAS अफसर पंकज ओझा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ओझा ने अपनी बेटी की तस्वीर लगाते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा- बच्चों के प्रोटेस्ट को बदनाम मत करो। ओझा ने पोस्ट के साथ ही लिखा कि इसका संबंध किसी पार्टी या किसी के समर्थन-विरोध से नहीं है। इस पोस्ट का संबंध मेरी छोटी प्यारी सी बेटी से है, जो इस सब से बहुत आहत है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त निदेशक पंकज ओझा की यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

RAS अफसर पंकज ओझा ने लिखा-
बच्चों के प्रोटेस्ट को बदनाम मत करो भाइयों, यही हमारे देश का अगला भविष्य हैं। हमारे बच्चे बहुत सीधे हैं, इनको तो बेचारों को डिमांड करना भी नहीं आता। ये केवल धर्मेंद्र प्रधान साहब के इस्तीफे से खुश होना चाहते हैं, जबकि इससे कुछ होगा नहीं। कोई और आ जाएगा, फिर वही होगा।

मैं RAS की परीक्षा दे रहा था, तब भी हुए थे पेपरलीक

ओझा ने लिखा- जब मैं RAS की परीक्षा दे रहा था। तब भी इसी प्रकार से पेपर आउट हुए थे। हमारे पूरे दो साल की मेहनत बेकार हो गई थी। तब हमने तत्कालीन अध्यक्ष से डेलिगेशन के रूप में जाकर बात की थी।

ओझा ने लिखा- डिमांड यह होनी चाहिए कि ऐसा फुल प्रूफ सिस्टम हो कि कोई एग्जाम का पेपर आउट नहीं हो। कोई गड़बड़ करे तो 7 दिन के अंदर उसे फांसी दी जाए। इसमें जो शामिल हो, उन्हें भी फांसी दी जाए। साथ ही जिन बच्चों ने आत्महत्या की है, उनके पेरेंट्स को धनराशि दी जाए और उनके घर वालों को नौकरी दी जाए।

ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि बच्चों की मेहनत बेकार नहीं जाए

ओझा ने आगे लिखा- हमें ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि बच्चों की मेहनत बेकार नहीं जाए। उनके टैलेंट और उनकी बुद्धिमत्ता का सही ढंग से मूल्यांकन हो और उनको उचित अवसर प्राप्त हो सके। तभी हम नवीन और अच्छे भारत का निर्माण कर सकेंगे। हमें अपने बच्चों को सड़कों पर नहीं, आसमान की उन ऊंचाइयों तक पहुंचाना है जहां से वे सारे जगत को अपनी प्रतिभा से रोशन कर सकें।

डिस्कलेमर लिखा- पोस्ट का संबंध मेरी बेटी से, जो आहत है

ओझा ने फेसबुक पोस्ट के साथ डिस्कलेमर में लिखा- इस पोस्ट का संबंध किसी पार्टी या किसी के समर्थन-विरोध से नहीं है। इस पोस्ट का संबंध मेरी छोटी प्यारी सी बेटी से है, जो इस सब से बहुत आहत है। चिंतित है। इसके बाप से भी इस पोस्ट का संबंध है, जो उसे अपनी जान से ज्यादा चाहता है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

3 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

3 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

3 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

3 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

3 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 months ago