Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

राजगढ़ थाना क्षेत्र के थानमठुई गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। खेत जाते समय रास्ते में करंट दौड़ रहे विद्युत पोल के संपर्क में आने से किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थानमठुई निवासी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता जलेसिंह (50) बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे खेत में निनाण (खरपतवार निकालने) के लिए घर से निकले थे। उनकी पत्नी भी उनके पीछे-पीछे खेत की ओर जा रही थीं।

बारिश के पानी से बचने के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि रास्ते में ईश्वर के खेत के पास बारिश का पानी भरा हुआ था। पानी से बचकर निकलने के लिए जलेसिंह विद्युत पोल के पास से गुजरने लगे। इसी दौरान उनका हाथ पोल से छू गया। पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बंद करवाई बिजली आपूर्ति

हादसे के बाद मृतक की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग के लाइनमैन को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद जलेसिंह को राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

राजगढ़ थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक पारस कुमार को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और विद्युत पोल में करंट आने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *