Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के लांपुवा गांव में बुधवार शाम को एक नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने इस नवनिर्मित चौकी का शुभारंभ किया। उद्घाटन के तुरंत बाद, एसआई दुलाराम ने पुलिस चौकी प्रभारी का पदभार संभाला। इस अवसर पर, एसपी नूनावत ने बताया कि रींगस और खाटू श्यामजी में लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं के दबाव तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लांपुवा में यह पुलिस चौकी स्थापित की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस चौकी में प्रभारी दुलाराम सहित कुल 12 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग, पुलिस उप अधीक्षक राजेश जांगिड़, भाजपा नेता रिछपाल सिंह लांपुवा, ग्राम पंचायत लाखनी के प्रशासक महेश बाजिया, जितेंद्र सिंह लांपुवा और कैलाश बाजिया सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *