Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एक ट्रेन की चपेट में आने से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना परसनेउ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान परसनेउ निवासी भंवरलाल जाट के रूप में हुई है। वह बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिला जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद, पुलिस ने मृतक के परिवार की रिपोर्ट पर मर्ग (अकस्मात मृत्यु रिपोर्ट) दर्ज की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *