Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर में कॉलेज छात्रा के कपड़े फाड़ने और मारपीट करने के मामले में उसके बॉयफ्रेंड रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट की थी। लड़की के दूरी बनाने से आरोपी नाराज था और बदला लेना चाहता था। पुलिस मामले में पूर्व में एक आरोपी को अरेस्ट कर जेसी भेज चुकी है। थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर में रहने वाली 23 साल की युवती एक प्राइवेट कॉलेज की स्टूडेंट है। आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट से उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती बढ़ने पर वह उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर उसने आरोपी से दूरी बना ली। दूसरे लड़के से नजदीकियां बढ़ने पर वह उसके साथ चली गई। कुछ दिनों बाद दूसरा दोस्त भी परेशान करने लगा। टॉर्चर बढ़ने पर उसने दूसरे को भी छोड़ दिया।

दोनों हुए एक, मिलकर पीटा

दोनों स्टूडेंट्स को एक-दूसरे को छोड़ने के बारे में पता चला। धोखा देने की बात मानकर दोनों ने बदला लेने के लिए 14 जुलाई को कॉलेज जाते समय लड़की को पकड़ लिया। मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। भीड़ इकट्ठा होने पर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने निवस्त्र कर मारपीट का मामला दर्ज किया।

दोनों को किया अरेस्ट

पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही बयान दर्ज किए। पुलिस ने 20 जुलाई को दबिश देकर एक आरोपी को धर-दबोचा। साथी के पकड़े जाने का पता चलने पर दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस टीम पिछले सात दिन से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर फरार दूसरे आरोपी को भी अरेस्ट किया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *