Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सीकर में तनिष्क शोरूम पर लूट के प्रयास और फायरिंग की वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की 14 टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों की तीनों बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर ग्राहकों और स्टाफ को धमकाया

दरअसल, 26 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे सिल्वर जुबली रोड स्थित तनिष्क शोरूम में तीन बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे थे। इनमें से एक-दो बदमाश पहले शोरूम के अंदर गए और खरीदारी के बहाने सामान देखने लगे। कुछ देर बाद उनके अन्य साथी भी अंदर पहुंच गए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर शोरूम में मौजूद ग्राहकों और स्टाफ को धमकाया। इसी दौरान शोरूम स्टाफ ने सायरन बजा दिया। सायरन की आवाज सुनकर बदमाश घबरा गए। शोरूम के गार्ड और स्टाफ ने भी उनका सामना करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी शोरूम से बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सीकर में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से गार्ड और कर्मचारी भिड़ गए। पहले 3 बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और खरीदारी का नाटक करने लगे। फिर जैसे ही उनके बाकी साथी अंदर आए, आरोपियों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी। सीकर में रविवार सुबह सिल्वर जुबली रोड पर तनिष्क शोरूम पर हुई लूट के प्रयास के मामले में करीब 21 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की 14 टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जो अलग-अलग एरिया में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *