Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है।

फलोदी एडिशनल एसपी बृजराज सिंह चारण ने बताया- जंभेश्वरनगर गांव निवासी गंगाविशन विश्नोई की पत्नी भंवरी विश्नोई (32) सोमवार रात अपनी बच्चियों के साथ घर के बाहर आंगन में सो रही थी। रात एक बजे अज्ञात हमलावर ने भंवरी विश्नोई के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में सो रहीं उसकी दोनों बेटी रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गईं और मां को बचाने के लिए हमलावर की ओर दौड़ीं। दोनों लड़कियों की हमलावर से हाथापाई हो गई। इस पर बदमाश ने बच्चियों पर भी चाकू से हमले कर दिए। हमले में बड़ी बेटी रामज्योति गंभीर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया है। वहीं छोटी बेटी सोनू का लोहावट के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया- घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। टीम ने मौके से सैंपल इकठ्ठा किए हैं। हत्या के कारण क्या रहे इसकी जांच की जा रही है।

ट्रक पर ड्राइवर है महिला का पति

पुलिस ने बताया- महिला का पति गंगाविशन विश्नोई ट्रक ड्राइवर का काम करता है। जिसे सूचना दे दी गई है। पति के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। टीम हमलावर की तलाश कर रही है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *