Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू

चूरू | बीकानेर रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वाणिज्य विभाग व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने एक से 27 जुलाई तक 13051 यात्रियों को बिना टिकट व नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा और उनसे 88.20 लाख का जुर्माना वसूला।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई। चूरू, बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, हिसार व भिवानी सहित प्रमुख स्टेशनों पर अभियान के तहत स्टेशनों और ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले 32 यात्रियों पर जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) अधिनियम में कार्रवाई की गई। इस नियम में अब दो हजार रु. तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *