चूरू

नाबालिग से दुष्कर्म और जहर पिलाकर मारने का प्रयास, दोषी को 10 साल कैद

चूरू | पोक्सो कोर्ट प्रथम ने भालेरी थाने में तीन सितंबर 2024 को दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म व उसे जहर पिलाकर मारने का प्रयास करने के मामले में आरोपी को 10 वर्ष कारावास व 35 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जज बलवंत सिंह भारी ने 10 गवाह व 38 दस्तावेजों का अवलोकन कर सुनवाई के बाद आरोपी विकास कुमार निवासी धमेरी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। मामले को लेकर राज्य सरकार की तरफ से पैरवी एसपीपी एडवोकेट राकेश सहारण ने की।

एसपीपी सहारण ने बताया कि भालेरी थाने में दर्ज मामले के अनुसार आरोपी विकास ने 4 जून 2023 को साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग को अपने खेत में बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आत्महत्या का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी और पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर शादी का दबाव बनाता रहा तथा उसके सोशल मीडिया के पासवर्ड ले लिए। आरोपी ने 5 अगस्त 2024 को पीड़िता को स्कूल के पीछे बुलाया और उसे कीटनाशक पिला दिया, जिससे तबीयत खराब हो गई। बीकानेर के अस्पताल में इलाज के बाद पीड़िता की जान बची। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने भालेरी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार:’बॉर्डर’ एक्टर बोले- मुझे प्रधानमंत्री के पैर धोकर उनका पानी पीना है

एक्टर सुदेश बेरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने…

13 hours ago

गुरु पूर्णिमा पर सरदारशहर में गुरु पूजन:महंत दयानाथजी ने सच्चाई, ईमानदारी और नशामुक्ति का संदेश दिया

सरदारशहर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर और ग्रामीण अंचल के विभिन्न आश्रमों और…

13 hours ago

सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर एंट्री फीस का विरोध, ठेकेदार और निजी बस संचालकों के बीच हुआ विवाद

सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर निजी बसों के अनाधिकृत प्रवेश को लेकर लगातार मिल रही…

13 hours ago

कैंपर और पुलिस वाहन की भिड़ंत, 3 घायल:सुजानगढ़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी देख भाग रहे थे, यू टर्न लेते समय हुई टक्कर

सुजानगढ़ के मेगा हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नाकाबंदी को देखकर भागने…

14 hours ago

सरदारशहर मुख्य बाजार-सब्जीमंडी जलमग्न:1 घंटे की बारिश में 3 फीट तक पानी भरा, नगर परिषद के दावों की खुली पोल

चूरू जिले के सरदारशहर में गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे से करीब एक घंटे तेज…

14 hours ago