jaipur प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में एक बार फिर मिस मैनेजमेंट देखने को मिला है। धन्वंतरी ब्लॉक, बांगड़ परिसर, मैन बिल्डिंग के कई ब्लॉक में आज सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने से सुबह ओपीडी पर्ची बनाने, जांच के बिल काटने, एक्स-रे समेत अन्य जांचे करवाने आए मरीजों को परेशान होना पड़ा।
आधे घंटे तक परेशान रहे मरीज
सुबह करीब 8.15 बजे अचानक बड़े एरिया में बिजली चली गई, जो 8.40 बजे तक नहीं आई। इस कारण सुबह 8 बजे ओपीडी में पहुंचे मरीज जब जांच का बिल कटवाने काउंटर पर पहुंचे तो वहां बिलिंग बंद मिली। धन्वंतरी ब्लॉक में भी एक्स-रे रूम में इस दौरान एक्स-रे होने बंद हो गए। बताया जा रहा है कि एक बड़ी लाइन में फॉल्ट आने के कारण सप्लाई रुक गई थी। इधर ओपीडी में बने डीडीसी काउंटर पर भी दवाईयां देना बंद हो गया। दवाईयां देने के बाद मरीज की पर्ची लेकर उसे कम्प्यूटर पर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, जो नहीं हो सका मैन बिल्डिंग के बांगड़ परिसर, प्लास्टर रूम के आसपास, ऑक्सीजन प्लांट के पास बनी ब्लॉक में भी बिजली सप्लाई बंद रही। सूचना मिलने पर हॉस्पिटल में मौजूद टेक्निकल स्टाफ ने रिपेयरिंग का काम शुरू करवाया और करीब 25 मिनट बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू हुई।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…