Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर में तेज रफ्तार SUV गाड़ी ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार विकल्प उर्फ राजा मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में वंदेमातरम रोड पर बुधवार दोपहर हुआ था। हादसे का CCTV वीडियो अब सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बुधवार दोपहर को बारिश के बीच तेज रफ्तार किया सेल्टॉस SUV कार ने स्कूटी सवार युवक राजा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टायर फट गए। स्कूटी सवार राजा को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने वन्देमातरम रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार गाडि़यों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर ट्रैफिक प्रबंधन और कार्रवाई की मांग की।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *