Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू संसदीय क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को गति देने के उद्देश्य से सांसद राहुल कस्वां ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए स्वीकृत कार्यों के लिए शीघ्र बजट जारी कर निर्माण शुरू कराने और लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देने का आग्रह किया। सांसद राहुल कस्वां ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सादुलपुर-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-709ई) का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) पूरा हो चुका है। उन्होंने इस मार्ग पर जल्द री-कार्पेटिंग कार्य शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा एनएच-58 पर सालासर-भांगीवाद मार्ग, चूरू के रामसरा-ऊंटवालिया मार्ग, सादुलपुर के ढंढ़ाल मार्ग तथा लुद्दी झाबर-लुटाना सदासुख मार्ग पर चार नए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भी रखा।

एनएच-11 फोरलेन और स्ट्रीट लाइट का भी रखा प्रस्ताव
कस्वां ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के रतनगढ़-फतेहपुर खंड को फोरलेन विकसित करने के लिए डीपीआर का कार्य जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 और एनएच-58 पर स्थित सभी फ्लाईओवर तथा बस स्टैंड पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी की। बैठक में सांसद ने पहले से स्वीकृत कई परियोजनाओं का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का भी आग्रह किया। इनमें एनएच-52 पर बोबासर में सड़क चौड़ीकरण, सिधमुख ओवरब्रिज से तारानगर ओवरब्रिज के बीच सर्विस रोड, सालासर में एनएच-58 के अंतिम छोर पर नया फ्लाईओवर तथा सादुलपुर में पिलानी ओवरब्रिज से रड़वा बाईपास तक फोरलेन सड़क निर्माण शामिल हैं।

बाईपास परियोजनाओं को भी जल्द मंजूरी देने का आग्रह

सांसद ने बताया कि सादुलपुर में एनएच-709ई को एनएच-52 से बहल रोड बाईपास के माध्यम से जोड़ने वाली परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। उन्होंने इसके लिए जल्द बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया। इसके साथ ही चूरू जिला मुख्यालय के प्रस्तावित बाईपास की डीपीआर शीघ्र पूरी कर परियोजना को मंजूरी देने की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी।

बोले- सड़क संपर्क बेहतर होगा, विकास को मिलेगी गति

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से चूरू संसदीय क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत होगा, यातायात अधिक सुगम बनेगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *