Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर में नकाबपोश 2 बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर यूनियन बैंक के मैनेजर नवीन कुमार शर्मा से सोने और हीरे के जेवरात लूट लिए। उनके अपार्टमेंट की लिफ्ट में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान लिफ्ट में पड़ोसी युवती भी मौजूद थी। यह पूरी घटना शहर के पॉश इलाके जवाहर नगर स्थित सिंधी कॉलोनी की है। लूट के बाद दोनों बदमाश बिना नंबर की स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कराई, पर वो हाथ नहीं आए। नवीन कुमार शर्मा सिंधी कॉलोनी स्थित साईं कृपा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। 37 साल के मैनेजर ने बताया- मैं रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जिम से लौटकर अपने घर जा रहा था। लिफ्ट में मेरे साथ पड़ोसी में रहने वाली युवती भी थी। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक पीछे-पीछे लिफ्ट में दाखिल हो गए। मैंने उनसे पूछा कि किस फ्लोर पर जाना है। उन्होंने चौथी मंजिल पर रहने वाले अमित से मिलने की बात कही। जब मैंने कहा कि अपार्टमेंट में कोई अमित नहीं रहता, तो बदमाशों ने तुरंत पिस्टल निकालकर मेरे सिर पर तान दी। उन्होंने मेरी सोने की चेन, कड़ा, सोने की अंगूठी और डायमंड रिंग उतरवा ली।

धमकाकर वापस ग्राउंड फ्लोर पर ले गए लिफ्ट

बदमाशों ने लूटपाट के बाद मैनेजर को धमकाकर लिफ्ट वापस ग्राउंड फ्लोर पर ले गए। नीचे आते ही दोनों फरार हो गए। घबराए बैंक मैनेजर बच्ची को लेकर सीढ़ियों से अपने फ्लैट पर पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। नवीन कुमार (पीड़ित) की पत्नी मोनिका शर्मा के अनुसार, घटना के समय पूरा परिवार दहशत में आ गया।

चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे बदमाश

दोनों बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा पर आए थे। मुंह पर भी कपड़ा बांधा हुआ था। एक बदमाश ने रेड कलर की शर्ट और पजामा पहन रखा था। मुंह पर सफेद रंग का गमछा बांधा हुआ था। वहीं दूसरे बदमाश ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी।

सामने की सड़क पर एक्टिवा से भागते दिखे आरोपी

वारदात के बाद पुलिस की पड़ताल में पता चला कि साईं कृपा अपार्टमेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े थे। इसकी वजह से लिफ्ट के पास की फुटेज पुलिस को नहीं मिल सकी। सामने वाली बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो दोनों बदमाश सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा पर तेजी से भागते हुए नजर आए।

पिता रिटायर्ड SI हैं

नवीन कुमार के पिता भरतपुर से रिटायर्ड SI (पुलिस) हैं। एसीपी आदर्श नगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द दोनों को पकड़ा जाएगा। एक्टिवा के रूट को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने कहा कि आरोपियों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर सिस्टम पार्किंग में ही लगा हुआ है। DVR में छेड़छाड़ की गई है। वारदात के दौरान लिफ्ट न खुले इसकी भी तैयारी करके आए थे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *