‘कोई कांग्रेस का प्रचार करता मिला तो एक्शन होगा’ मदन दिलावर की BJP कार्यकर्ताओं को चेतावनी

Rajasthan Politics: जयपुर। राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर काफी तेज तर्रार नेता हैं। चाहे बात शिक्षा में सुधार करने की हो या फिर पार्टी के प्रचार की, वो हमेशा एक्टिव रहते हैं। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले दिलावर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दे डाली है।

दिलावर ने कहा कि यिद कोई भी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस का प्रचार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में बीजेपी पार्टी और स्वयं मंत्री मदन दिलावर से उसका कोई संबंध नहीं रहेगा। दरअसल, बीत दिनों कांग्रेस का प्रचार करने वालों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं वादा करता हूं, चुनाव जीता तो…’ खाचरियावास ने जयपुर की जनता से किया बड़ा वादा!

‘विरोधियों के झूठ पर ध्यान ना दें’

मंत्री दिलावर ने भाजपा जिलाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि पार्टी का विरोध करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। रामंगजमंडी के लोगों से अपील की वो विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे किसी भी झूठ और भ्रामक प्रचार पर ध्यान ना दें।

कई बयान रहे चर्चाओं में

मंत्री दिलावर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ काफी जुबानी जंग हुई थी। उन्होंने कहा था कि अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही जेल में चक्की पीसते नजर आएंगे। दोनों नेताओं को जेल होगी। हालांकि, डोटासरा ने भी दिलावर के इस बयान का करारा जवाब दिया था।

admin

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago