Categories: Bollywood

KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो ‘KBC’ का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे बन सकते हैं करोड़पति

Kon Banega Karodpati registration Starts : मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। 26 अप्रैल से इस शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आप भी केबीसी 16 में शामिल होकर करोड़ों रुपए जीत सकते हैं। लेकिन पार्टिसिपेट करने से पहले आपको शो के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। तो आइए जानते हैं कैसे टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

अमिताभ बच्चन के इस शो ने कई लोगों को करोड़पति बनाकर उनकी जिंदगी बदल दी है। इस शो के जरिए कई लोगों के करोड़पति बनने का सपना पूरा हुआ है। लेकिन देश में ज्यादातार लोग ‘कौन बनेगा करोड़पति’ इसलिए देखते हैं क्योंकि अमिताभ बच्चन इस दिलचस्प शो को होस्ट कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-61 साल की उम्र में हो चुकी है 290 बार मौत, फिर जिंदगी से हैं खुश, बोले-‘इन दिनों मैं मर नहीं रहा हूं’

हालांकि, यह शो देखने के बाद इस शो में पार्टिसिपेट करने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इस शो का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहले आपको सोनी टीवी के ओटीटी ऐप ‘सोनी लिव’ पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा।

रजिस्ट्रेशन से करनी होगी शुरुआत

सबसे पहले पूरा करना होगा रजिस्ट्रेशन। केबीसी का रजिस्ट्रेशन दो तरीके से कर सकते हैं। पहला तरीका ये है कि ऐप पर पूछे गए सवालों का सही जवाब एसएमएस के जरिए भेजकर और दूसरी तरीका ये है, सवाल का जबवा सोनी लिव ऐप की मदद से आगे भेजा जाए।

हालांकि, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको सोनी लिव ऐप पर लॉन इन करना होगा और वहां दिए गए फॉर्म में पूरी जानकारी भरनी होगी। इस प्रक्रिया के बाद जिन लोगों का शो के लिए चयन किया जाएगा। शो के लिए सलेक्शन के लिए लोगों को मुंबई बुलाया जाएगा। बता दें कि अमिताभ बच्चन के इस शो का 16वीं 5 अगस्त, 2024 को ऑन एयर होगा।

admin

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago