Categories: Sports

क्रिकेट के इतिहास की पहली बार टेस्ट सीरीज जीत ली बांग्लादेश ने

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के इतिहास की पहली बार टेस्ट सीरीज जीत ली है। टीम ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान को मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को 6 विकेट से हराया। बांग्लादेश के लिए लिट्टन दास ने पहली पारी में शतक लगाया।

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसी के साथ नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट सीरीज खेली गई थी और सभी पाकिस्तान ने जीती थी। दोनों टीमों ने साल 2001 में पहली बार टेस्ट खेला था।

दूसरी पारी में शांतो-मोमिनुल हक के बीच 119 रन की साझेदारी
पाकिस्तानी टीम सोमवार को दूसरी पारी में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का टारगेट दिया था। बांग्लादेश ने आज यानी मंगलवार को अपने दूसरी पारी में 42 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक के बीच 57 बॉल पर 119 रन की साझेदारी हुई। टीम के लिए जाकिर हसन 40, शांतो 38, मोमिनुल 34, और शादमान इस्लाम 24 रन बनाए।

बांग्लादेश पहली पारी में 262 पर ऑलआउट, शहजाद को 6 विकेट
रविवार को मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने एक समय 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां लिट्टन दास और मेहदी हसन ने 165 रन की साझेदारी करके टीम को 190 पार पहुंचाया। लिट्टन ने 138 और मेहदी हसन ने 78 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 6 विकेट लिए।

लिट्टन दास का शतक
लिट्टन दास ने पहली पारी में 228 बॉल पर 138 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर का यह चौथा शतक रहा। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा शतक रहा। वे पाकिस्तानी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दो शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

3 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 days ago