Categories: Uncategorized

आपणी योजना से पंखा सर्किल तक हटाए अतिक्रमण:पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर परिषद की टीम ने की कार्रवाई

नगर परिषद की टीम ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी आपणी योजना से पंखा सर्किल तक सड़क की दूसरी साइड का अतिक्रमण हटाया। इस बीच नगर परिषद की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मगर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई।

इस मार्ग पर हुए हर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों को विरोध सहना करना पड़ा। एक दो जगह तो टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए भी रोका गया। मगर ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष बलोदा की टीम नगर परिषद के साथ खड़ी नजर आई। पुलिस के सख्त रवैये को देख अवैध अतिकर्मियों की एक भी नहीं चली। नगर परिषद के एईएन रवि राघवानी ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेश पर आपणी योजना से अंबेडकर सर्किल तक सड़क के दोनों तरफ हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया है। इस मार्ग में अगर कहीं भी अवैध अतिक्रमण है तो वह जरूर तोड़ा जाएगा। चाहें वह किसी रसूखदार जनप्रतिनिधि का हीं क्यों नहीं हो। उन्होंने बताया कि अगर आदेश मिलेंगे तो शहर के मुख्य बाजार से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

खुली-खुली नजर आई पंखा सर्किल रोड नगर परिषद की ओर से गुरुवार से अभियान शुरू किया गया था। जहां पंखा सर्किल के आसपास काफी लोगों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण हो चुका था। इस नगर परिषद के अधिकारियों व पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। मगर आदेशों की पालना में नगर परिषद आयुक्त की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटा दिया। अब पंखा सर्किल के आसपास का रास्ता एकदम खुला खुला नजर आने लगा है।

कई लोगों ने खुद ही हटा लिया अतिक्रमण नगर परिषद की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान देखकर इस रूट के कई लोगों ने तो खुद ही अपनी अस्थायी दुकानों को हटा लिया। लोगों में चर्चा होने लगे की इस अभियान में अवैध अतिक्रमण को किसी भी हाल में नहीं बख्सा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, अतिक्रमण हटाओ अभियान के सह प्रभारी हरीश गुर्जर, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मनीराम डाबी, ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष बलोदा, महिला थानाधिकारी करतार सिंह, ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल संदीप, मदनलाल, रामचन्द्र, देवकरण, विक्रम, सुधीर, कमला, राजेश व परमेश्वर आदि शामिल हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago