Sports

पेरिस पैरालिंपिक- मेंस हाई जंप में प्रवीण कुमार को गोल्ड:भारत ने अब तक 26 मेडल जीते; पैरालिंपिक में बेस्ट परफॉर्मेंस

भारत ने पेरिस पैरालिंपिक गेम्स में 26वां मेडल जीत लिया है। मेंस हाई जंप T-64 के फाइनल में शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए 2.08 मीटर का जंप किया। इस पैरालिंपिक गेम्स में ये भारत का छठा गोल्ड है।

प्रवीण कुमार के सहारे भारत मेडल टैली में 14वें नंबर पर पहुंच गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह इंडिया का पैरालिंपिक में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।

भारत को छठा गोल्ड मेंस हाई जंप T-64 के फाइनल में प्रवीण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता। उन्होंने एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए 2.08 मीटर का जंप किया। अमेरिका के डेरेक लोक्सिडेंट ने 2.06 मीटर का जंप करते हुए सिल्वर जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाजोव ने अपना पर्सनल बेस्ट 2.03 मीटर का जंप करके ब्रॉन्ज मेडल जीता।

प्रवीण कुमार ने टोक्यो 2020 में सिल्वर मेडल जीता था।

भारत आज 5 फाइनल मुकाबले खेलेगा पैरालिंपिक गेम्स के 9वें दिन भारत 5 फाइनल मुकाबले खेलेगा। पैरा एथलेटिक्स के जेवलिन F-54 इवेंट में दीपेश कुमार आखिरी स्थान पर रहे। उन्होंने 26.11 मीटर दूर जेवलिन फेंका। मेंस हाई जंप T-64 के फाइनल में प्रवीण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता।

पैरा पावरलिफ्टिंग में विमेंस 67 किग्रा फाइनल में कस्तूरी राजमणि भाग लेंगी। विमेंस जेवलिन थ्रो के F-46 इवेंट में भावनाबेन अजाबाजी चौधरी मेडल जीता सकती है, वहीं मेंस शॉट पुट F57 फाइनल सोमन राणा एक्शन में होंगे।

कपिल परमार ने ब्रॉन्ज जीता इससे पहले, गुरुवार देर रात जूडो मेंस J-1 कैटेगरी में कपिल परमार ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। उन्होंने ब्राजील के एलिटन डी ओलिविएरा को 33 सेकेंड में ही 10-0 से हरा दिया। कपिल से पहले हरविंदर सिंह और पूजा की मिक्स्ड आर्चरी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच भी हार गई।

भारत के कपिल परमार (नीली जर्सी में) ने जूडो मेंस J-1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago