Top News

होटल हाईवे किंग पर फायरिंग, VIDEO:फिरौती की पर्ची थमाई, स्टाफ ने काउंटर के नीचे छिपकर जान बचाई; बाहर शोरूम पर भी फायर किए

नीमराना स्थित हाईवे किंग होटल में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक ने काउंटर पर मौजूद स्टाफ को पर्ची थमाई और अंदर ही 3 राउंड फायर किए। स्टाफ को काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। वहीं बाहर खड़े बदमाश ने यहां स्थित 4 से 5 शोरूम पर फायरिंग कर कांच फोड़ डाले। इसके बाद बाइक पर बैठकर जयपुर रोड की तरफ रवाना हो गए। स्टाफ के अनुसार, पर्ची पर 5 CR चौधरी गैंग लिखा है। मामला जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे NH 48 (नीमराना) स्थित हाईवे किंग का रविवार सुबह 6:13 बजे का है।

दो बदमाशों ने होटल हाईवे किंग के काउंटर पर पर्ची देकर फायरिंग कर दी। जिसके बाद काउंटर और गेट के शीशे टूट गए।

CCTV खंगाल रही पुलिस

कोटपुतली-बहरोड एसपी वंदिता राणा ने बताया- होटल कर्मचारी की ओर से सुबह सूचना मिली थी। इसपर पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, होटल पर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। होटल के काउंटर पर बैठे कर्मचारी के हाथ में एक पर्ची दी। इसके बाद बदमाश ने काउंटर के दूसरी ओर फायर किए। इससे काउंटर पर लगे शीशे टूट कर नीचे गिर गए। वहीं घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। मौके पर नीमराना पुलिस, एएसपी शालिनी राज सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर हैं।

सूचना मिलने पर नीमराना पुलिस, कोटपुतली बहरोड़ एसपी वंदिता राणा, एएसपी शालिनी राज सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे हैं।

पर्ची थमाई और फायरिंग कर दी

पूरी घटना होटल के बाहर लगे कैमरों में दर्ज हुई है। पार्किंग से दोनों बदमाश अलग-अलग होते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक बाहर रुका और एक होटल के काउंटर की तरफ गया। काउंटर पर जाने वाले बदमाश ने कैप लगा रखी है जबकि दूसरे ने सफेद रंग का गमछा लगा रखा है। एक बदमाश काउंटर पर जाकर पहले यहां मौजूद स्टाफ को पर्ची देता है और फिर फायरिंग कर देता है। इससे काउंटर के आसपास लगे कांच टूट जाते हैं। फायरिंग होते देख काउंटर पर खड़ा स्टाफ खुद को बचाने के लिए नीचे छिप जाता है। वहीं बाहर मौजूद बदमाश ने यहां दुकानों के कांच पर फायरिंग की है। इससे यहां 4 से 5 दुकानों के कांच टूटे हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago