सीकर

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख की ठगी:आरोपियों ने एग्जाम, मेडिकल पास कराने की गारंटी ली, अब युवक को दे रहे धमकी

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी अब पैसे लौटने से मना कर रहे हैं और युवक को उसका भविष्य खराब करने की धमकी दे रहे हैं। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में हेमंत चौधरी (24) निवासी भादवावासी, सीकर ने बताया कि वह सुबोध स्कूल लोहारू रेलवे लाइन के पास रहता था। उसके साथ उसका दोस्त लोकेश कुमार निवासी जहाजपुर, झुंझुनू भी रहता था। दोनों एक साथ एयरफोर्स की तैयारी करते थे। एक दिन लोकेश कुमार ने हेमंत चौधरी से कहा कि इसका एक रिश्तेदार है जो पैसे लेकर सरकारी नौकरी लगवाने का काम करता है।

हेमंत चौधरी नौकरी की बातें सुनकर लोकेश कुमार के झांसे में आ गया और पैसे देकर नौकरी लगवाने के लिए हां कर दी। जिसके बाद लोकेश कुमार ने हेमंत से कहा कि मैं अपने रिश्तेदार को सीकर बुला लेता हूं। लोकेश कुमार ने अपने रिश्तेदार को सुबोध स्कूल के पास बुला लिया। तब हेमंत चौधरी अपने परिजनों को लेकर उनसे बात करने के लिए पहुंचा। तब दोनों ने युवक को नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपए देने को कहा।

आरोपी ने कहा कि एग्जाम से एक दिन पहले वह उन्हें 11 लाख रुपए दे देवें। जिसके बाद उसका एग्जाम, फिजिकल व मेरिट लिस्ट में नाम आ जाएगा। तब हेमंत चौधरी ने एग्जाम से 1 दिन पहले अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को 11 लाख रुपए ऑनलाइन व कैश उन्हें दे दिए। जब मेरिट लिस्ट में हेमंत का नाम नहीं आया तो हेमंत चौधरी ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे।

तब आरोपियों ने कहा कि उनके पास कोई पैसे नहीं है। अगर वह उन पर दबाव बनाएंगे तो वह उसका करियर खराब कर देंगे। जिसके बाद युवक ने आरोपियों के खिलाफ नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे हड़पने का मामला दर्ज कराया। हेमंत के पास लेनदेन के फोटो-वीडियो भी उपलब्ध है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश कर रहे है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago