Bollywood

Akshay Kumar Birthday: इस दिग्गज एक्ट्रेस के दीवाने थे अक्षय कुमार, कमरे में लगाकर रखते थे उनके पोस्टर

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं. अक्षय 33 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और अब भी हिंदी सिनेमा में लीड एक्टर के रुप में एक्टिव हैं. अक्षय ने अपनी एक्टिंग से देश दुनिया के तमाम दर्शकों का दिल जीता है.

अक्षय 9 सितंबर को 57 साल के होने जा रहे हैं. उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर अक्षय के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं. जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया था. अक्षय ने ये भी बताया था कि वे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के पोस्टर अपने कमरे में लगाकर रखते थे.

अक्षय कुमार पर आज लाखों लड़कियां फिदा है. उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय खुद कभी किस एक्ट्रेस पर फिदा थे. तो जवाब है दिग्गज और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी. श्रीदेवी के पोस्टर्स अक्षय अपने कमरे में लगाकर रखते थे. 

अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा एक्टर अनुपम खेर के शो में किया था. उन्होंने बताया था कि जब वे बैंकॉक में थे तब अपने कमरे में श्रीदेवी के पोस्टर लगाकर रखते थे. अक्षय ने साथ ही ये भी बताया था कि श्रीदेवी के अलावा उनके कमरे में हॉलीवुड स्टार Sylvester Stallone और जैकी चेन के पोस्टर भी होते थे.

श्रीदेवी-अक्षय ने इस फिल्म में साथ किया था काम

अक्षय कुमार को अपनी पसंदीदा हसीना के साथ काम करने का मौका भी मिला था. 90 के दशक में दोनों ने फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ में काम किया था. हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स ही शूट नहीं हुआ था. बाद में इस फिल्म को बिना क्लाइमैक्स के साल 2004 में रिलीज कर दिया गया था.

बर्थडे पर नई फिल्म का ऐलान करेंगे अक्षय

अक्षय कुमार अपने तमाम फैंस को अपने 57वें बर्थडे के मौके पर एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. अक्षय ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था. साथ ही बताया था कि अपने बर्थडे पर वे एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी.

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago