Bollywood

चंदन प्रभाकर ने ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर:कहा- ये शो मेरे लिए नहीं है, द कपिल शर्मा शो में चंदू चायवाला बनकर मशहूर हुए थे

टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही अपने 18वें सीजन के साथ लौटने वाला है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा, जिससे पहले लगातार शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि बिग बॉस के मेकर्स ने द कपिल शर्मा शो फेम चंदन प्रभाकर को शो में आने के लिए अप्रोच किया है, हालांकि उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया है।

हाल ही में टाइम्स नाऊ से बातचीत में एक्टर ने कन्फर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस 18 का ऑफर मिला था। एक्टर ने इंटरव्यू में कहा है, चारों तरफ कैमरे के बीच किसी घर में बंद होना, ये मेरा नेचर नहीं है। ये शो मेरे लिए नहीं है। बिग बॉस 18 के एक कास्टिंग एजेंट ने मुझे कॉल किया था। उन्होंने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया था, लेकिन मैंने मना कर दिया है। मैं कभी बिग बॉस में नहीं जाऊंगा।

बताते चलें कि चंदन प्रभाकर को द कपिल शर्मा शो में चंदू चायवाला के रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो कॉमेडी सर्कस के अजूबे, कॉमेडी नाइट विद कपिल में नजर आ चुके हैं।

इन सेलेब्स के बिग बॉस 18 में आने की खबरें

रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख उर्फ फैजू, टीवी एक्टर धीरज धूपर, बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, डॉली चायवाला, शीजान खान, जहीर शेख, अनीता हसनन्दानी, जान खान, चाहत पांडे इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।

सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस 18 की शूटिंग

बीते कई सालों से अपनी होस्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सलमान खान, ये सीजन भी होस्ट करते नजर आएंगे। बीते कुछ दिनों से खबरें थीं गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलियां चलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर वो शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि सलमान शो से जुड़ चुके हैं। हाल ही में सलमान ने शो का प्रोमो शूट किया है, जहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago