चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ गैंग रेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में नामजद दूसरे आरोपी युवक की तलाश कर रही हैं।
मामले की जांच कर रहे रतनगढ़ डीएसपी अनिल पुरोहित ने बताया कि आठ अगस्त को पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया कि वह खेत से गांव के मंदिर में जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका अपहरण कर बाइक पर बैठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता के जेवरात, मोबाइल और अन्य दस्तावेज छीन लिए। इसके बाद आरोपी पीड़िता को गांव से 24 किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरे युवक की तलाश कर रही है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…