राजस्थान

MP के 21 जिलों में भारी बारिश, राजस्थान में डैम भरने पर जश्न; नोएडा स्टेडियम में पानी भरा, न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान टेस्ट नहीं हुआ

मध्य प्रदेश में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज 21 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के जयपुर में आज तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। ब्यावर जिले का नंदा बांध 25 साल बाद ओवरफ्लो हुआ तो लोग बैंड बाजे के साथ नाचने-गाने लगे। राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में पानी भर गया है। इसकी वजह से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन भी नहीं खेला जा सका।

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। सुकमा और बीजापुर का महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया है। आज भी यलो अलर्ट है।

देश के बाकी राज्यों का मौसम ओडिशा: 7 जिलों में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। बचाव अभियान के दौरान 2 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। ​​​​​​मलकानगिरी, कोरापुट और गंजाम में कई इलाकों की सड़कें बह गई हैं।

हिमाचल प्रदेश: राज्य में 288 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 130 सड़क हादसों, 6 की लैंडस्लाइड, 8 की बाढ़, 23 की बादल फटने, 27 की पानी में डूबने, 1 की बिजली, 26 की सांप के काटने से मौत हुई है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई। दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र: राज्य में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई, पालघर, ठाणे और पुणे में आज और कल बारिश हो सकती है। आज ही गणपति का भी विसर्जन होना है।

केरल: राज्य के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल है। इन जिलों में मंगलवार को 64.5mm से 115.5mm तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कर्नाटक: कोडागु, नॉर्थ कन्नड़, साउथ कन्नड़, उडुपी, चिकमगलुरु और शिमोगा में 7 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ-साथ यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago