Bollywood

मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे पैपराजी पर भड़के वरुण धवन:बोले- शोक मना रहे लोगों के चेहरे पर कैमरा लगा रहे हैं, इंसानियत दिखाइए

वरुण धवन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पैपराजी कल्चर पर निशाना साधा है। इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन पर पहुंचे फोटोग्राफर्स के बिहेवियर पर नाराजगी जाहिर की।

बोले- आपके काम से किसी को तकलीफ हो सकती है वरुण ने लिखा, ‘यह सबसे इंसेंसिटिव चीज है कि आप उन लोगों के चेहरे पर कैमरा पाॅइंट कर रहे हैं जो शोक मना रहे हैं। जरा सोचिए आप लोग क्या कर रहे हैं और जब आप यह कर रहे हैं तब कोई किस दौर से गुजर रहा होगा।

मैं समझता हूं कि यह आपका काम है पर कभी कभी किसी दूसरे इंसान को इससे तकलीफ हो सकती है… इंसानियत दिखाइए।’

वरुण ने इंस्टा पर यह पोस्ट शेयर कर नाराजगी जाहिर की।

पुणे में थीं मलाइका, जानकारी मिलते ही मुंबई पहुंचीं बुधवार सुबह मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (62) का निधन हो गया। सुबह 9 बजे उनकी बॉडी बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट आयशा मैनोर के नीचे पड़ी मिली। मलाइका को पिता के निधन की खबर मिली, तब वे पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वे मुंबई पहुंच गईं।

वहीं एक्ट्रेस से पहले कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे। इस दौरान कई पैपराजी भी वहां पहुंचे और फोटोज कैप्चर करने के लिए भीड़ जमा हो गई।

मलाइका बुधवार दोपहर 1:30 बजे पुणे से मुंबई पहुंचीं।

अरबाज खान जानकारी मिलते ही सुबह सबसे पहले बांद्रा स्थित अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे थे।

अरबाज के पिता सलीम खान पत्नी सलमा और बेटे सोहेल खान के साथ पहुंचे।

अर्जुन कपूर भी अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे।

मलाइका के पिता की मौत पर सवाल अनिल अरोड़ा की मौत की खबर पर दो तरह की बातें आ रही हैं। एक तरफ डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि शुरुआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दी। हालांकि, अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

वहीं, मलाइका के करीबियों ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा है कि यह हादसा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago