हरियाणा

मनोहर लाल बोले- अब लाड़वा को CM सिटी का खिताब:नायब सैनी ने विकास कार्यों में 6 माह में ही उनको पीछे छोड़ा

हरियाणा के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को लाडवा में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन मे पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा चुनाव में एक क्षेत्र ऐसा होता है, जहां से एक ऐसा विधायक चुना जाता है, जो प्रदेश का सीएम बनता है। उस क्षेत्र और उस शहर को सीएम सिटी के नाम से जाना जाता है। पहले यह खिताब करनाल को मिला हुआ था, लेकिन अब वे लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे नायब सिंह सैनी के लाडवा क्षेत्र को सीएम सिटी का खिताब देने के लिए आए हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि आज लाडवा की जनसभा के बीच वे नए सीएम सिटी का खिताब लाडवा को सौंपने आए हैं। क्योंकि यहां से चुनाव जीतकर नायब सिंह सैनी विधायक और सीएम बनेंगे। उन्होंने जनता से यह भी कहा कि नायब सिंह सैनी को बड़े मार्जिन से जीत तो दिलवानी ही है और साथ में पूरे हरियाणा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की तीसरी बार सरकार भी बनानी है।

लाडवा में प्रबुद्धजन सम्मेलन में उपस्थित जन।

उन्होंने कहा कि यह श्रेय भी जनता को ही जाएगा। ऐसा होने पर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का भी नया रिकार्ड बनेगा और यह खिताब भी नायब सिंह सैनी और जनता के नाम लिखा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नायब सिंह सैनी के बारे में कहा कि वे भाजपा के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करते हैं। उनके सीएम के कार्यकाल में जितने काम उन्होंने किए उसकी तुलना में सीएम नायब सैनी ने मात्र 6 महीने में जो काम कर दिखाए, उसके बाद वे उनसे भी कहीं आगे निकल गए। इस प्रकार से ऐसे समर्पित और गुणी मुख्यमंत्री के लिए जनता को आने वाली 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर नायब सिंह सैनी को विजयी बनाना है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago