हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस सांसद ने व्यापारी को लात मारी:दीपेंद्र हुड्डा से बात कर रहा था बुजुर्ग; मंच पर भीड़ होने से जेपी को आया गुस्सा

हरियाणा में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश पर दीपेंद्र हुड्डा की रैली के दौरान मंच पर एक बुजुर्ग व्यापारी को लात मारी है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जयप्रकाश के खिलाफ इस घटना पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है, शहर के कुछ लोगों ने मांग की है कि सांसद जयप्रकाश बुजुर्ग से माफी मांगें। वहीं बुजुर्ग का कहना है कि वे जयप्रकाश जेपी के बुलावे पर ही सभा में गए थे।

इससे पहले भी कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने एक महिला नेता पर विवादित बयान दिया था। एक चुनावी रैली के दौरान जेपी ने कहा था कि ‘जे लिपस्टिक और पाउडर लगाकर लीडर बनते हों तो मैं भी लगा लूं, फिर दाढ़ी क्यों रखूं।’ सांसद जेपी का यह बयान काफी चर्चा में रहा था।

जेपी के इस बयान के बाद माना जा रहा था कि उन्होंने यह बात कलायत विधानसभा सीट से टिकट मांग रहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की करीबी श्वेता ढुल और अनीता ढुल बड़सीकरी को लेकर कही थी।

क्या है लात मारने का पूरा विवाद? शुक्रवार को चीका की नई अनाज मंडी में सत्ता परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा गुहला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र हंस के पक्ष में वोट की अपील करने आए थे। इस रैली में सांसद जयप्रकाश भी मौजूद थे। जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे तो मंच पर भीड़ अधिक होने के कारण वह परेशान हो गए और जैसे ही उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया तो उन्होंने पास खड़े एक बुजुर्ग को लात मार दी।

जानकारी के अनुसार, जिस बुजुर्ग को लात मारी गई वह शहर के व्यापारी व नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल बताए जा रहे हैं। इस मामले पर अभी तक जयप्रकाश की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह घटना कांग्रेस पार्टी व सांसद जयप्रकाश के लिए बड़े विवाद का कारण बन सकती है।

ओमप्रकाश बोले- जेपी ने ही उनको बुलाया था चीका के व्यापारी ओमप्रकाश गोयल का कहना है कि लात मारने जैसी कोई बात नहीं थी। सांसद जयप्रकाश के बुलावे पर ही वे वहां गए थे। मंच पर एक दूसरे को धक्के लग रहे थे। ये भीड़ भड़ाका होने की वजह से हुआ है। इसमे कोई दूसरी बात नहीं थी और सांसद जेपी से उनके निजी संबंध हैं। उनके बुलावे पर वे वहां पहुंचे थे।

वहीं सांसद के वायरल वीडियो पर कार्यवाहक CM नायब सैनी ने कहा की कांग्रेस पार्टी बौखला चुकी है। कांग्रेस के लोगों को कुछ नहीं दिख रहा। 8 तारीख के बाद में घर बैठ जाएंगे।

महिला आयोग ने जारी किया था नोटिस महिला नेता पर विवादित बयान को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जयप्रकाश के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि वह जयप्रकाश को नोटिस भेजकर जवाब मांगेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैथल का कोई भी व्यक्ति उनके बेटे को वोट न दे। साथ ही उन्होंने कैथल एसपी से इस पूरे मामले पर रिपोर्ट भी मांगी थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago