Sports

पंत ने बांग्लादेश की फील्डिंग लगाई:यशस्वी-राहुल के डाइविंग कैच, शुभमन ने 2 छक्के लगाकर फिफ्टी बनाई; चेन्नई टेस्ट के मोमेंट्स

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 515 रन का टारगेट दिया, बांग्लादेश ने स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं।

भारत के ऋषभ पंत अपनी बैटिंग के दौरान बांग्लादेश की फील्ड सेट करते नजर आए। शुभमन गिल ने 2 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की, वहीं पंत ने एक हाथ से लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगा दिया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने डाइविंग कैच पकड़े।

पहले टेस्ट में तीसरे दिन के मोमेंट्स…

1. शुभमन ने 2 सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की मिराज के ओवर में शुभमन गिल ने 2 सिक्स लगाए। उन्होंने पारी के 29वें ओवर की दूसरी बॉल पर सिक्स लगाया। इसके बाद पांचवीं बॉल पर आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 14 रन आए।

2. पंत का वन हैंडेड सिक्स भारत की दूसरी पारी के 39वें ओवर में पंत ने अपनी स्टाइल में एक हाथ से छक्का लगाया। ओवर की पहली बॉल को पंत ने मिराज के खिलाफ आगे निकलकर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सिक्स के लिए भेजा। एक हाथ छूटने की वजह से पंत बॉल को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए। हालांकि बॉल बाउंड्री से बहुत दूर चली गई।

3. शांतो से पंत का कैच छूटा शांतो ने भारत की दूसरी पारी के 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर पंत का कैच छोड़ दिया। पंत ने शाकिब अल हसन की बॉल पर स्लॉग स्वीप शॉट खेला। बॉल हवा में चली गई। शांतो लॉन्ग-ऑन से रनिंग करते हुए बॉल के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच ड्रॉप कर दिया। जीवनदान के वक्त पंत 72 रन पर बैटिंग कर रहे थे, उन्होंने 109 रन की पारी खेली।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago