जैसलमेर

बालेसर में कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर:हादसे में दो लोगों की गई जान, एक गंभीर हालत में भर्ती

बालेसर में जोधपुर जैसलमेर नेशनल हाईवे संख्या 125 पर मंगलवार को एक कंटेनर ने बोलेरो कैंपर को टक्कर मार दी। हादसे तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पर बालेसर थाना प्रभारी नरपत दान चारण जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।

बालेसर थाने के हेड कॉन्स्टेबल भियाराम चौधरी ने बताया-मंगलवार को सुबह 4:00 बजे के आसपास एक कंटेनर जैसलमेर से जोधपुर की तरफ जा रहा था। बालेसर के पास 38 मिल की सरहद में सामने से जोधपुर से फलोदी की तरफ जा रही एक बोलेरो कैंपर आई। जिसे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो को परखच्चे उड़ गए। जिससे बोलेरो कैंपर में सवार तीन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बालेसर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान साबिर खान (30) निवासी फलोदी और सत्तार खान (40) की मौत हो गई। वहीं एक घायल का इलाज चल रहा है।

वहीं मामले को लेकर हेड कॉन्स्टेबल भियाराम चौधरी एमडीएम अस्पताल पहुंचे। जहां पर दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। उनका पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago