Top News

20 से ज्यादा जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट:फिर एक्टिव हुआ मानसून; तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस के पार

राजस्थान में जाता हुआ मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया। गुरुवार को जालोर, टोंक, चित्तौड़गढ़, बारां, बासवाड़ा, दौसा, सवाई माधोपुर समेत दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम केन्द्र जयपुर ने आज भी राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बरसात का ये दौर 29 सितंबर तक जारी रहेगा।

वहीं, दूसरी तरफ बीकानेर, बाड़मेर सहित दूसरे पश्चिमी जिलों में गर्मी और तेज हो गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

कई जिलों में हुई हल्की बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात करौली के नादौती एरिया में 26MM दर्ज हुई। करौली के ही गुढ़ाचंद्रजी में 22, झालावाड़ के सुनेल में 21, डग में 10, डूंगरपुर में सबला में 18, आसपुर में 14, दौसा के सिकराय में 11, बसवा में 8, बांसवाड़ा के लुहाड़ियां में 22 एमएम हुई।

वहीं, सलोपत में 15, कोटा के कानावास में 18, सवाई माधोपुर में 14, उदयपुर के सलूंबर में 16 और टोंक के निवाई में 17MM बरसात दर्ज हुई। इनके अलावा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, नागौर, बूंदी में कई जगह हल्की बारिश हुई।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भले ही बारिश का दौर जारी है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में अब गर्मी तेज होने लगी है। कल जोधपुर के फलोदी में दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसी तरह बीकानेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 40.3, जैसलमेर में 40 और गंगानगर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में कल सुबह से आसमान में बादल रहे, लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। हालांकि दोपहर करीब 2 बजे बाद आसमान साफ हो गया और धूप तेज हो गई। जयपुर में गुरुवार को दिनभर गर्मी-उमस रही। हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago