चूरू

28 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म, अब विवाहिता को दे दी तेजाब फैंकने की धमकी

रतनगढ़ (चूरू) –
सीकर में कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रही 28 वर्षीय विवाहिता का घर में कपड़े बदलते समय एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया तथा उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उससे रुपए व गहने छीन लिए और उसका देहशोषण किया। जब आरोपी को रुपए देने से मना किया, तो उसने तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। घटना को लेकर रतनगढ़ निवासी विवाहिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। सुजानगढ़ तहसील के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में लिखा है कि वह वर्तमान में रतनगढ़ में निवास करती है। साल-डेढ साल पहले सीकर में कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रही थी। इस दौरान सरदारशहर तहसील के एक गांव के रहने वाले पवन से उसका संपर्क हुआ।

पवन उसके पड़ौस में रहता था और स्कूल में पढ़़ाता था, जिसके कारण बातचीत होने लगी तथा उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन वह घर पर कपड़े बदल रही थी। इस दौरान पवन आया और उसने उसकी फोटो व वीडियो बना ली। कुछ दिनों बाद आरोपी ने फोन पर गंदी चेट शुरू करते हुए रुपयों की डिमांड करने लगा। जब बना किया, तो विवाहिता की अश्लील फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके हौसले बुलंद हो गए तथा विवाहिता को अकेली देखकर उसके साथ अश्लील हरकते करता। मौके का फायदा उठाकर उसे सोने के जेवरात व नकदी रुपए भी छीन लिए। आरोपी से तंग आकर विवाहिता रतनगढ़ में एक किराये के मकान में रहने लगी, तो आरोपी पवन वहां भी पहुंच गया और डरा धमकाकर सीकर व रतनगढ़ में उसका देहशोषण किया। अब आरोपी रुपए की डिमांड कर रहा है, जब मना किया, तो उसने तेजाब फैंकने तथा जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सब इंसपेक्टर प्यारेलाल कर रहे हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

3 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

3 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

3 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

3 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

3 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 days ago